Muzaffarpur

बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेंगी सभी बैंकिंग सुविधाएं

मुजफ्फरपुर।चनपटिया। नगर के टिकुलिया पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। बैंक के महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वयन, क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार एवं शाखा प्रबंधक तुनजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक तुनजय कुमार ने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था की गई है। यहां बचत खाता, चालू खाता, टर्म डिपॉजिट, गोल्ड लोन, कृषि ऋण, एमएसएमई लोन सहित विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि नई शाखा खुलने से चनपटिया नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्थानीय व्यापारियों, किसानों, उद्यमियों तथा आम ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी।

 

 

महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वयन ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा का उद्देश्य ग्राहकों को भरोसेमंद, पारदर्शी और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैंक लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकें।उद्घाटन समारोह में उद्यमी अर्चना कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, दीपू मिश्रा, अनुरंजन शुक्ला, सुजीत मिश्र, सकील अंसारी, विनय पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा के शुभारंभ पर बैंक प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!