Patna

दो किरायेदार महिलाओं के विवाद में गयी जान,मारपीट के बाद एक की मौत 

सीतामढ़ी. मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल पूर्वी में दो किरायेदार महिलाओं के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शौकत राईन के रूप में की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि किरायेदार महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसी दौरान शौकत राईन गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. वहीं घटना के बाद विवाद में शामिल अन्य महिलाएं और कुछ आरोपित मौके से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!