बंशवारी में जुआ खेलते सात गिरफ्तार,नकदी व पांच बाइक जब्त
मोतिहारी।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शम्भूचक पंचायत स्थित बंशवारी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है.
मौके से पुलिस ने 10 हजार 200 रुपये नकद, पांच मोटरसाइकिल तथा दस सेट ताश भी बरामद किया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया है.पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कई लोग जुआ खेलते पाए गए.जिनमें से सात आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार किए गए लोगों में शम्भूचक पंचायत निवासी दिलीप साह, संतोष कुमार, विनोद साह, महेंद्र राय, कमल किशोर, चंचन मांझी तथा डैनी मठ गांव निवासी रोशन कुमार शामिल हैं.
पुलिस ने जुआ खेलने में उपयोग किए जा रहे दस सेट ताश, 10,200 रुपये नकद तथा पांच मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जुआ, शराब तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
