टीबीटी द्वारा दलसिंहसराय में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 120 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रामपुर जलालपुर में बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स टीबीटी के द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 120 शिक्षकों को उनके नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की वरीय व्याख्याता अर्चना कुमारी, रजनी कुमारी,मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की प्रधानाध्यापिका एवं राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित विभा कुमारी,फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप,प्रो.सत्संध भारद्वाज,डॉ.राजकुमार,मनीष कुमार,विवेक दत्त सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.
मंच संचालन शहीद कुलदीप बलदेव नारायण मध्य विद्यालय* की शिक्षिका शेफालिका झा ने किया.संचालन में शिक्षक सुरेश कुमार ने सहयोग किया.पदाधिकारियों ने बताया कि शीशकों द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक नवाचार के माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां कर रहे हैं.इसी का प्रतिफल है कि वे बच्चों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं.टीबीटी ऐसे ही शिक्षकों को चिन्हित कर सम्मानित कर रहा है.समारोह में विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों ने लोक नृत्य, गायन की प्रस्तुतियां देकर न सिर्फ शिक्षा के प्रति जागरूक किया बल्कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया.
शेफालिका झा के अतिरिक्त सुरभि, सपना, रंजना, निशा, प्रीति, किरण, आरती, पूजा, लक्ष्मणी एवं शिक्षक त्रिभुवन कुमार, अमरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकुंद रंजन, सुरेश कुमार, मनीष प्रसाद आदि ने अपनी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं.
अंत में शिक्षिका शेफालिका झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि अगर शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे तो समाज की दशा और दिशा बदलते देर नहीं लगेगी.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
