Samastipur

समस्तीपुर:अवैध शराब कारोबार में हुआ था डबल मर्डर,हत्याकांड में तीन 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में चर्चित अपराधी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों के आरोपी और अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी तथा उसके सहयोगी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अपराधियों पर पूर्व में भी हत्या जैसे संगीन मामले का अभियुक्त है । बताते चले कि पूर्व में ही पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी मुखिया पुत्र रमण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पुलिस कर ही रही थी की इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और तीन 25 हजार का इनामी हत्या में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताते चले कि मृतक प्रभात चौधरी के पिता ने 14 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है,पूरे मामले का खुलासा करते हुए ।घटना के संबंध में समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है कि समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को हुए प्रभात चौधरी हत्याकांड में शामिल तीन 25 हजार का ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है ।ये अभियुक्त है,गुलाव राय ,मोहम्मद अहमद उर्फ बाबा और शशिरंजन ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर ।गिरफ्तार तीनों अपराधियों पर पूर्व से ही अलग-अलग थानों में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं । यह अपराधी कल्याणपुर और चकमेहसी थाना क्षेत्र में अवैध शराब से जुड़े कारोबार में शामिल है ।

बताते चले की गिरफ्तार अपराधी गुलाब राय, शशि रंजन ठाकुर और मोहम्मद अहमद उर्फ बाबा और मृतक प्रभात चौधरी यह सभी एक साथ में ही शराब के कारोबार करते थे । स्थानीय वजह से इन लोगों के बीच विवाद हुआ था । पूर्व में भी प्रभात चौधरी पर कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई थी । मृतक प्रभात चौधरी और गिरफ्तार तीन अभियुक्त पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में शराब से जुड़े मामले दर्ज हैं साथ ही कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।7 जुलाई की घटना के बाद यह तीनों अभियुक्त विभिन्न प्रदेशों में भाग गए थे.

 

पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो यह लोग उत्तराखंड ,दिल्ली जैसे प्रदेशों में गए। पुलिस इन लोगों की गतिविधियों को ट्रैक कर रही थी ।फिलहाल पुलिस इन मामलों को भी जांच कर रही है कि यह अपराधी वापस कोई घटना को अंजाम देने वाले तो नहीं थे । इस हत्याकांड में एक दर्जन से अधिक नामजद है ।उसमें से एक अभियुक्त रमन कुमार को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है ।

 

इन लोगों से पूछताछ में यही मालूम चला है कि कई वर्षों से यह लोग अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हुए थे साथ ही आपसी वर्चस्व भी घटना की एक बजह है ।इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है ।लेकिन गुलाव राय और मोहम्मद अहमद स्वयं घटना को अंजाम दिया है ।घटना में अलग अलग साइज के पिस्टल बरामद की गई है ।जो इन लोगो के पास से बरामद की गई है और कुछ हथियार मृतक चर्चित अवैध शराब के कारोबारी प्रभात चौधरी के है । जब घटना घटित हुई थी तो प्रभात चौधरी के कुछ लोग थे जो वहां से भागे थे जिसके पास से मैगजीन गिरने की संभावना थी पुलिस उस बिंदु को भी जांच कर रही है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!