छौड़ाही में प्रिया कुमारी ने संभाला बीडीओ का पदभार:कृष्ण कुमार ने सौंपा प्रभार
बेगूसराय.छौड़ाही प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के प्रभार हस्तांतरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निवर्तमान बीडीओ कृष्ण कुमार ने नवपदस्थापित बीडीओ प्रिया कुमारी को विधिवत रूप से अपना प्रभार सौंपा।
प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रिया कुमारी का गुलदस्ता एवं चादर भेंट कर स्वागत किया। सभी ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने आशा जताई कि नई बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी। साथ ही, आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
इस कार्यक्रम में प्रखंड नाजिर जयकार सिंह, बड़ा बाबू अनीश कुमार, जनगणना कोषांग में प्रतिनियुक्त शिक्षक निशांत कुमार, सन्नी कुमार, गौरव कुमार, रोहित कुमार, सुदेश कुमार, विनोद कुमार महतो, मुखिया रामप्रीत ठाकुर और संजय कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नई बीडीओ का स्वागत करते हुए प्रखंड के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद व्यक्त की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
