Dalsinghsarai

भाकपा अंचल परिषद की बैठक,29 जुलाई को प्रखंड दलसिंहसराय कार्यालय पर होगा रोषपूर्ण प्रदर्शन

दलसिंहसराय,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा की अंचल परिषद की बैठक महेश्वर राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक की शुरुआत नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले छात्र एवं दिल्ली जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान शहीद हुए छात्र-नौजवानों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक *29 जुलाई को जनता की आम समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय दलसिंहसराय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें प्रमुख मांगें

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित टैक्स वापस लिया जाए,

राशन कार्ड से छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ा जाए,वास विहीन लोगों को सरकारी जमीन पर बसे हुए लोगों को वासगीत पर्चा दिया जाए शामिल रहेगा.

 

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 2 से 4 अगस्त तक खगड़िया में एटक बिहार का राज्य सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें दलसिंहसराय से अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे.23 से 24 अगस्त को दलसिंहसराय में ऑल इंडिया बीड़ी सिगार टुबैको वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन होना है.इसकी सफल तैयारी में जुटने का निर्णय लिया गया.बैठक को अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर,राम बिलास शर्मा,शंकर राम,शम्भू चौधरी,जगदेव दास,अशोक रजक,धर्मवीर प्रकाश,राम सेवक दास,कारो देवी,बिमला देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!