एक शाम: चाँद के नाम से चाँद मुसाफिर सम्मानित,कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन
दलसिंहसराय,कलमकार संसद के तत्वावधान में रविवार को निजी कोचिंग सेन्टर के सभागार में साहित्यकार चाँद मुसाफिर के सम्मान में ‘एक शाम: चाँद के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता चर्चित साहित्यकार डॉ. गगनदेव चौधरी ने की,जबकि संचालन संसद के महासचिव सयूम जावेद ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई.इसके बाद कलमकार संसद के अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा साहित्यकार चाँद मुसाफिर को चादर, पाग और पुष्प-गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर डॉ. गगनदेव चौधरी ने कहा कि कविता और साहित्य आदमी को मनुष्य बनने की प्रेरणा देता है.यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और लोगों को जोड़ने का काम करता है.कार्यक्रम के दौरान एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया.इसमें प्रो. सत्यसंध भारद्वाज,नवीन कुमार झा, शौकत अली, विनोद कुमार समीर सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार ने किया.मौके पर हाफिज नसीरुद्दीन,संसद के सचिव डॉ.रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.