समस्तीपुर:तेलंगाना में बिस्किट कंपनी में मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत
समस्तीपुर.जिले के एक युवक की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता निवासी राजदेव राय के पुत्र सचिन कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है जो तेलंगाना के मेछल स्थित एक बिस्किट कंपनी में मजदूरी करता था। मृतक के भाई सोनू कुमार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद मृतक का शव अस्पताल उन्हें सौंप नहीं रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के मेछल थाना क्षेत्र में जिले के सचिन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में 19 जुलाई की शाम मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 में मामला दर्ज किया गया है। घटना 19 जुलाई की शाम की है, जबकि शिकायत 20 जुलाई की सुबह में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई को ड्यूटी से लौटने के बाद सचिन अपने कमरे पर था। 19 जुलाई की शाम उसे अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कमरे में मौजूद एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस की मदद से उसे हैदराबाद के एक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे “ब्रॉट डेड” घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भाई सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।