Samastipur

NEET-UG परीक्षा में सफल दुर्गा प्रसाद को DM-SP ने किया सम्मानित

समस्तीपुर।मुसरीघरारी: सरायरंजन प्रखंड की हरपुर बरहेता पंचायत निवासी दुर्गा प्रसाद को नीट परीक्षा में शानदार सफलता मिली है। मंगलवार को जिलाधिकारी (डीएम) रौशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद प्रताप सिंह ने उन्हें संयुक्त रूप से सम्मानित किया।डीएम और एसपी ने दुर्गा प्रसाद को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे होनहार युवाओं को प्रोत्साहित करने से अन्य युवाओं में भी उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप-प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ राजू झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार और थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभी ने दुर्गा प्रसाद को उनकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!