आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची विभूतिपुर पुलिस पर हमला, 3 हिरासत में
समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट बाजार में एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची खानपुर थाना की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पत्थरबाजी भी की गई, जिससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। घटना में एक महिला पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है।
पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि पुलिस टीम सादे ड्रेस में पहुंची थी। पुलिसकर्मियों के सादे कपड़ों में होने के कारण लोगों को गलतफहमी हो गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही अपराधी समझ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम की घेराबंदी कर दी और विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया।
खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि एक अपराधी के सिंघिया घाट बाजार में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। इधर, रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
