Patna

मंदारहिल रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड,बाधित रहा परिचालन

पटना।VandeBharatExpress : कोलकाता से जमालपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को बांका जिले के मंदार हिल स्टेशन से आगे लीलावरण गांव के समीप एक सांड से टकरा गई. टक्कर के बाद मवेशी ट्रेन के नीचे फंस गया, जिसके कारण ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा. रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को साफ कराया, जिसके बाद परिचालन बहाल हुआ.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लीलावरण गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना मालदा रेल मंडल के मंदार हिल-बाराहाट रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 45/7 के पास हुई. तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक एक सांड रेलवे ट्रैक पर आ गया. लोको पायलट ने लगातार हॉर्न बजाकर उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन सांड ट्रैक से नहीं हट सका और ट्रेन की चपेट में आ गया.टक्कर के बाद सांड ट्रेन के नीचे फंस गया, जिससे ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा. सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मवेशी को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला. कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. वंदे भारत एक्सप्रेस मंदार हिल स्टेशन से दोपहर 12:14 बजे रवाना हुई थी और उसे 12:24 बजे बाराहाट जंक्शन पहुंचना था. लेकिन हादसे के कारण ट्रेन करीब 27 मिनट विलंबित हो गई और दोपहर 12:51 बजे बाराहाट स्टेशन पहुंची.

 

सभी यात्री सुरक्षित, ट्रेन को नहीं हुआ नुकसान

मंदार हिल स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में ट्रेन को कोई क्षति नहीं पहुंची और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. ट्रैक को तुरंत साफ कर रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!