Samastipur

रेफरल अस्पताल ताजपुर में प्रसव कराने आई महिला की मौत,परिजनों ने किया हंगामा 

समस्तीपुर।ताजपुर.स्थानीय रेफरल अस्पताल ताजपुर में प्रसव कराने आई महिला की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका महिला बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी विनोद राय की पुत्री रितु कुमारी (24) बताई गई. महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल पर पहुंच खूब हंगामा किया.आक्रोशित परिजन अस्पताल पर महिला के इलाज में लापरवाही बरतने एवं गलत सुई देने के कारण मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए दोषी चिकित्सा कर्मी पर कार्रवाई करने एवं मृतका के आश्रित को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि अस्पताल में रात में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आशा, ममता के भरोसे अस्पताल चल रहा था.अस्पताल कर्मी प्रसूति महिला का पुर्जा भी रातभर अपने ही पास रखे रह गए. रविवार की सुबह महिला की हालत बिगड़ने पर पुर्जा पर रेफर लिखकर पकड़ा दिए. इसी दौरान महिला की मौत हो गई. सूचना पर स्थानीय 112 नंबर की पुलिस भी अस्पताल पर पहुंच गई. इसके बाद रहीमाबाद गांव के ही सुजीत कुमार, रामबाबू राय, मिंटू कुमार आदि गणमान्य लोग हस्तक्षेप कर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को काफी मशक्कत से समझा बुझाकर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत किया.

 

 

इसके बाद परिजन मृतका के शव को अपने साथ गांव ले गए. पूछे जाने पर अस्पताल प्रभारी डॉ. सोनेलाल राय ने बताया कि अस्पताल में रात में एक महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगी थी. प्रसव कराने आई महिला रविवार की सुबह तक ठीक हालत में थी.उसे प्रसव के लिए डिलीवरी रूम में ले जाया जा रहा था इसी दौरान कार्डियल अरेस्ट हो जाने से उसकी मौत हो गई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!