Patna

मौसम का हाल:12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट:2 से 4 दिनों के बीच सभी जिलों में शुरू होगी बारिश

पटना.बिहार में अब मानसून एक्टिव होने लगा है। इससे अब बारिश शुरू होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 जिलों में सुबह से धूप निकलेगी और मौसम सामान्य रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा।पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी, बगहा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर और पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई।

 

3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा अधिकतम तापमान

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून एक्टिव होने से तेज बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 29 जून तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।जून के अंत तक मानसून का प्रभाव पूरे बिहार में बढ़ेगा और अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

 

इन जिलों में मानसून का रहेगा सबसे ज्यादा असर

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सीमांचल, कोसी और पूर्वी बिहार के जिलों में मानसून का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इसके अलावा उत्तर बिहार के कई हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

 

 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र हो रहा मजबूत

 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इससे प्रदेश में धीरे-धीरे नमी की मात्रा बढ़ रहा है। इससे बारिश की संभावना बढ़ेंगी।अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!