शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम को लेकर दलसिंहसराय में निकाला गया तजिया जुलूस
दलसिंहसराय,शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने तजिया जुलुस निकाल कर मुहर्रम का पर्व मनाया. इस दौरान थाने क्षेत्र के घाट नवादा,लोकनाथपुर गंज,मेन बाजार, चकनवादा, पांड़, चकबहाउद्दीन,महनैया, कमरांव,गोसपुर,बल्लोचक,मौलवीचक सहित अन्य कई जगहों पर मुहर्रम का पर्व धूम-धाम से मनाया गया.
कई अखाड़ा समितियों द्वारा दलसिंहसराय थाना परिसर में तजिया और सिपल का मिलान किया गया.जगह-जगह अखाड़े में समिति के लोग लाठी, डंडा,तलवार सहित पारंपरिक हथियारों से लैश होकर अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया.कई अखाड़ा संचालक द्वारा तिंरगा झंडा हाथों में लिए देश भक्ति का मिशाल देते दिखे.वहीं काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे अखाडों के साथ घूमती नजर आई.
दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अखाड़ो व चौक-चौराहों के पास नियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के जवान तैनात थे.वही सरदार गंज चौक के पास पुलिस प्रशासन द्वारा कैप लगाकर लगातार जुलुस कि निगरानी कर रही थी.एसडीओ किशन कुमार ,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,ईओ अभिसार कुमार, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्रों में घूमकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते दिखे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
