Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवा की सौगात, उपमुख्यमंत्री ने किया हॉस्पिटल का लोकार्पण

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से ऐतिहासिक साबित हुआ। वर्षों से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को उस समय बड़ी सौगात मिली, जब बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्व. विमलबाबू मेमोरियल हॉस्पिटल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उद्घाटन के साथ ही लोगों में इस उम्मीद का संचार हुआ कि अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें समस्तीपुर, बेगूसराय या पटना की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सेवा, संवेदनशीलता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

 

उन्होंने कहा कि स्व. विमलबाबू मेमोरियल हॉस्पिटल के शुरू होने से विद्यापतिनगर ही नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे मरीजों का समय और आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे तथा गंभीर स्थिति में त्वरित उपचार मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। आधुनिक संसाधनों से लैस यह अस्पताल क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अस्पताल के प्रबंधक मनीष यादव ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां सामान्य चिकित्सा, आपातकालीन उपचार, पैथोलॉजी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न रोगों के इलाज की सुविधा शुरू की गई है।

 

 

भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। अस्पताल के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने से न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार भी मिल सकेगा। समारोह में समाजसेवी सुशांत कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, पूर्व मुखिया गणेश गिरि कवि, राजेश शर्मा, रामानंद गिरि, सुनील सिंह, मो. शबनम, मणिकांत सिंह, विपिन गिरि, अनिल सिंह, बमबम सोनी, कैलाश पासवान, वरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!