Begusarai

बेगूसराय में 100 की स्पीड में 2 स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर,बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर दो स्कॉर्पियों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों गाड़ी में सवार 12 लोग घायल हैं। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र की है।मृतकों की पहचान ऋषभ कुमार (24), सन्नी कुमार (24) और हिमांशु कुमार (22) के रूप में हुई है.जानकारी के मुताबिक रविवार रात हिमांशु के दोस्त का जन्मदिन था। पार्टी में 6 युवक शामिल हुए। इसके बाद सभी रात करीब 12:30 बजे एक स्कॉर्पियो से गंगा स्नान करने के लिए #सिमरिया चले गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्कॉर्पियो सन्नी चल रहा था। वो एक्साइज थाने का प्राइवेट ड्राइवर भी था। सभी दोस्त अभी #सिंघौल थाना से कुछ ही आगे बढ़े थे की अंग्रेजी ढ़ाले के पास रॉन्ग साइड से आ रही एक स्कॉर्पियो से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

 

100 से ज्यादा थी गाड़ियों की स्पीड

 

हादसे के वक्त दोनों गाड़ियों की स्पीड 100 से ज्यादा थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऋषभ, सन्नी और हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

 

इधर, सभी युवक जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन करना शुरू किया। तब पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सदर अस्पताल में तीन शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।मृृतक के दोस्त राहुल ने बताया कि रात में करण कुमार का जन्मदिन था। हम सभी पार्टी करने गए थे। वहीं से सभी ने गंगा स्नान करने का प्लान बनाया। हमने कहा कि गाड़ी हम चलाएंगे, लेकिन इसके लिए कोई तैयार नहीं हुआ तो हम घर चले आए।

 

थोड़ी देर के बाद ही फोन आया कि तुम भी गंगा स्नान करने गए हो, अंग्रेजी ढाले के पास एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत मौके पर पहुंचा वहां आमने-सामने गाड़ी में टक्कर देखा।मृतक हिमांशु के भाई विवेक ने बताया, ‘सभी दोस्त सिमरिया गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर फोन किया तो दूसरे आदमी ने उठाया। तब हादसे की जानकारी मिली। रात करीब 1 बजे की घटना है।’

 

दूसरी स्कॉर्पियो सवार प्रिंस ने बताया, कि गाड़ी में 9 लोग सवार थे। सभी बेगूसराय बारात जा रहे थे। रास्ते में मोड़ के पास दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े। घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

 

 

हादसे में 10 लोग घायल

 

मृतक के तीन दोस्त पोखरिया निवासी करण कुमार, रवि कुमार एवं रुपेश कुमार घायल हैं। जबकि दूसरी स्कॉर्पियो पर सवार बखरी और परिहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रीत कुमार, विकास कुमार, प्रियांशु कुमार, ज्योतिष कुमार, खाजहांपुर के रहने वाले लक्ष्मण पासवान घायल हैं। फिलहाल 8 घायलों की पहचान हुई है। 2 दूसरे अस्पताल में हैं, कुल 10 घायल हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!