इंडेन गैस वितरण के दौरान हुई भगदड़,कई उपभोक्ता घायल, हंगामा
मधुबनी।झंझारपुर के महेशपुरा स्थित इंडेन ग्राम वितरक गैस एजेंसी में रविवार को सिलेंडर वितरण के दौरान भीड़ अनियंत्रित होने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. हादसे में दो महिलाओं समेत चार उपभोक्ता घायल हो गए. रविवार सुबह से ही एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी.
करीब 12 बजे भीड़ बढ़ने पर एक-दो कतार की जगह पांच कतार बना दी गईं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई.
एजेंसी कर्मियों के अनुसार 14.2 किग्रा के 351 और 19 किग्रा के 6 सिलेंडर ही उपलब्ध थे. दोपहर 2 बजे तक 275 सिलेंडर का वितरण हो चुका था. शेष सिलेंडर होम डिलीवरी के लिए रखे गए थे. सिलेंडर कम होने की सूचना पर उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई और अफरा-तफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना के एसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया.
उपभोक्ता रमेश कुमार, चंदा देवी, सुरेश कुमार, भोला लाल यादव आदि ने आरोप लगाया कि 30 मई को भी वितरण के समय भी ऐसी ही अव्यवस्था हुई थी.
एजेंसी मालिक दिनेश पासवान ने बताया कि लगभग एक सप्ताह बाद पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध होने के कारण भीड़ बढ़ गई थी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की मदद से वितरण को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
