Patna

म्यांमार से बिहार पहुंची प्रेमिका, नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने से पहले रक्सौल बॉर्डर पर गिरफ्तार 

रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और इमिग्रेशन अधिकारियों ने एक ऐसे प्रेमी जोड़े को पकड़ा है, जिसकी कहानी सोशल मीडिया पर शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गई. म्यांमार की एक युवती अपने भारतीय प्रेमी के साथ नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बॉर्डर पार करने से पहले ही उनके मंसूबे पर पानी फिर गया. जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने विदेशी युवती को भारत बुलाने के बाद उसको अपनी पत्नी बनाते हुए उसका आधार कार्ड तक बनवा दिया. इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने रविवार को हरैया थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 13 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे रक्सौल के मैत्री पुल पर नियमित जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल की ओर जा रहे एक युवक और एक विदेशी महिला को रोका गया. पूछताछ में युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी निवासी मो. सेराजुल मंसूरी के पुत्र मोहम्मद सद्दाम मंसूरी (27) तथा महिला की पहचान बूमा देवी (23), निवासी मखंती मिटिकियाना यांगून, म्यांमार के रूप में हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पहले तो आरोपी ने अपना नाम सद्दाम मंसूरी बताया और महिला को अपनी पत्नी अंजूम खातून बताया, लेकिन जब एसएसबी के जवानों को शक हुआ तो महिला के मोबाइल फोन की जांच की गई तो इस दौरान मोबाइल में उसका म्यांमार का पासपोर्ट मिला. आरोपी ने पहले जांच टीम को बताया कि वह वीरगंज नेपाल में अपने भांजे की शादी में जा रहा है, लेकिन उनकी मंशा नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की थी. शुरूआती पूछताछ के बाद एसएसबी और इमिग्रेशन की टीम जब जांच शुरू की. दोनों से नेपाल जाने का कारण और वैध यात्रा दस्तावेज मांगे गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद उन्हें इमिग्रेशन कार्यालय ले जाकर विस्तृत पूछताछ की गई. जिसमें यह पता चला कि आरोपी युवक म्यांमार की महिला के साथ 2018 से संपर्क में था।

 

 

 

जनवरी 2026 में वह शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद भारत आई थी और 17 जनवरी 2026 को मुंबई एयरपोर्ट आने के बाद आरोपी उसे सूरत ले गया, जहां पर कपड़े का काम करता था. 10 दिन वहां रखने के बाद उसे अपने गांव सीतामढ़ी लाया और यहां उसका गलत तरीके से अंजूम खातून के नाम से आधार कार्ड भी बनवा दिया. इस बीच ये लोग कई बार नेपाल आते-जाते रहे, लेकिन शनिवार की शाम नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की कोशिश के दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!