सेहत के साथ खिलवाड़:खाद्य तेल और हेयर ऑयल के नकली फैक्ट्री का हुआ खुलासा
वैशाली।जंदाहा थाना क्षेत्र के अंधराबड़ चौक स्थित एक मकान में बैंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नकली सरसों तेल एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल तथा बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड कंपनी का बजाज आलमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल का नकली निर्माण एवं पैकिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बाजार में बिक रही नकली प्रोडक्ट के कारण प्रोडक्ट की डिमांड व खपत कम होने पर कंपनी प्रबंधन ने अपने स्तर से जांच की। जांच में नकली प्रोडक्ट दुकानों में बिकते पाकर नकली प्रोडक्ट बनाने वाले जालसाज के विषय में जानकारी मिली।
कंपनी के अफसर की मौजूदगी में पुलिस ने की छापामारी : प्राप्त सूचना के आलोक में कंपनी के प्रमुख जांच कर्ता के मौजूदगी में जंदाहा थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी के नेतृत्व में जंदाहा थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर कंपनी का फर्जी तरीके से पैकिंग किए गए सरसोंतेल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, बजाज आलमंड ड्राप हेयर ऑयल, खाली टीन, रैपर ,स्टीकर, ढक्कन एवं केमिकल बरामद कर जब्त किया गया है। जबकि मकान मालिक एवं इस अवैध धंधा में संलिप्त कारोबारी फरार है।
कंपनी ने अपने स्तर से गहन जांच कराई: प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई स्थित बैंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड कंपनी के प्रमुख जांच कर्ता मधुबनी जिला के खजौली थाना के सुक्की निवासी रंजीत कुमार सिंह को गुप्त सूचना से पता चला कि जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधराबड़ चौक पर उनके कंपनी का नकली फर्जी डालडा कच्ची घानी सरसों तेल पैकिंग किया जा रहा है। बताया गया है कि उनके द्वारा शनिवार के शाम इसकी सूचना जंदाहा थाना पुलिस को दी गई। थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कंपनी के प्रमुख जांच कर्ता के मौजूदगी में उनके द्वारा बताए गए मकान पर पहुंच स्थानीय लोगों से उक्त मकान मलिक के विषय में पूछताछ की गई। जिसके दौरान जानकारी मिली कि मकान मालिक जंदाहा थाना के बसंतपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित पानापुर बटेश्वर नाथ निवासी रामवृक्ष सिंह के पुत्र नंदलाल सिंह हैं। जिसके दौरान कंपनी का नकली गगन एक्टिव रिफाइंड सोयाबीन दो टीन, कंपनी का नकली गगन एक्टिव रिफाइंड सोयाबीन तेल का नकली खाली 42 टीन, कंपनी का नकली गगन कच्ची घानी सरसों तेल 1 किलो
का पैक 29 बोतल, नकली गगन कच्ची घानी सरसों तेल का खाली बोतल स्टीकर लगा हुआ 150 बोतल,नकली गगन एक्टिव रिफाइंड सोयाबीन तेल का 1682 पीस रैपर, गगन कच्ची घानी सरसों तेल के बोतल का 136 पीस ढक्कन, नकली गगन कच्ची घानी सरसों तेल का 294 पीस रैपर, बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड कंपनी का नकली बजाज आलमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल का भरा हुआ 95 मिली लीटर का 470 पीस बोतल, बजाज कंज्यूमर कंपनी लिमिटेड का नकली बजाज आलमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल का खाली बोतल स्टीकर लगा हुआ 710 पीस, प्लास्टिक के बोतल में भरा हुआ केमिकल तेल एक पीस, बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड कंपनी का नकली बजाज आलमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल का स्टीकर 22701 पीस, एवं बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड कंपनी का नकली बजाज आलमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल का ढक्कन 315 पीस बरामद हुआ। जिसे जब्त किया गया है।
कंपनी के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज इस मामले में कंपनी के प्रमुख जांच कर्ता रंजीत कुमार सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बरामद कर जब्त किए गए सभी सामान नकली पाया गया है। जो ट्रेडमार्क अधिनियम तथा कॉपीराइट अधिनियम की धारा के तहत कानूनी अपराध है।दर्ज प्राथमिकी में श्री सिंह द्वारा उपरोक्त नकली कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई गई है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।B
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
