Samastipur

समस्तीपुर:कर्पूरीग्राम में गिट्टी बालू व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली,इलाज के दौरान हुई मौत

समस्तीपुर: जिले के कर्पूरीग्राम थानाक्षेत्र के कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के पास गिट्टी मंडी में सोमवार शाम हथियार बदमाश ने एक बालू गिट्टी व्यवसायी की गोली मार दिया. घटना के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हालत में व्यवसायी आनन फानन में सदर अस्पताल भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर दिया.इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पहचान कर्पूरीग्राम गांव के वार्ड 7 निवासी स्व घिरेन्द प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है. इघर, घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी संजय पाण्डेय पुलिस मौके पर पहुंचक मामले की छानबीन में जुटे है. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है.

बताया जाता है कि सोमवार शाम सोनू सिंह कर्पूरीग्राम स्थित गिट्टी मंडी में दोस्तों के साथ ताश खेल रहे थे. तभी पीछे से एक हथियारबंद बदमाश आकर उन्हें गोली मार दिया. आसपास अफरा तफरी मच गई और बदमाश तेजी से भाग निकला. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!