Samastipur

समस्तीपुर:पटोरी में चोरो ने घर से 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी 

समस्तीपुर : पटोरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पटोरी पंचायत स्थित शिवरामा गांव के वार्ड संख्या – 12 में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मनोज राय के पुत्र दिलीप राय के घर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पटोरी थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. पटोरी थाना ने प्राप्त आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जिसमें लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के आभूषण की चोरी की बात कही गई है. परिवार के लोगों के अनुसार चोर छत के रास्ते घर में घुसे और ताला तोड़कर बक्से में रखा आभूषण ले गए. घटना के वक्त परिवार के अधिकांश सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे. जब सुबह घर के लोग नीचे आए तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!