दलसिंहसराय:खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण एवं खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन
दलसिंहसराय,प्रखंड स्थित कृषि मुख्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को खरीफ महाभियान अंतर्गत प्रखंडस्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण एवम खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति द्वारा की गई.आये अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.
मंच संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी ने किया.प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने संबोधन में किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.उन्होंने किसानों को खेत बचाओ अभियान से जुड़कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की सलाह दी.वहीं कृषि विज्ञान केंद्र लादा के वैज्ञानिक डा.ईमटी द्वारा खरीफ की फसलों में कीट एवम रोग व्याधि की समस्या तथा उसके निराकरण के उपायों की जानकारी विस्तार से दी.उन्होंने खरीफ मक्का, धान एवम दलहनी फसलों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी.पशुपालन पदाधिकारी किशोर कुमार झा ने अपने संबोधन में किसानों से दुधारू पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाव हेतु समय से टीकाकरण कराने की सलाह दी.
प्रखंड कृषि पदाधिकारी उज्जवल कुमार द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रखंड उधान पदाधिकारी निहारिका ने उद्यान की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति ने सरकार की कृषि योजनाओं की सराहना करते हुए कृषि से जुड़ी समस्याओं की ओर विभाग का ध्यान आकृष्ट किया.जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी शर्मा एवं हेमलता द्वारा सरकार से किसानों को समय से गुणवतापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की मांग की.मौके पर कृषि कॉर्डिनेटर आलोक कुमार,गोपाल कुमार चौधरी,उपेंद्र कुमार सिंह, राणा कुमार, अभिषेक कुमार गुप्त,अरविंद कुमार पांडेय,सभी किसान सलाहकार एंव प्रगतिशील कृषक सुरेश कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार,विनोद महतो आदि उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
