समस्तीपुर:अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,क्षतिग्रस्त बाइक भी मिला
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग गांव के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एनएच 28 पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी आशीष राय के पुत्र नागेश्वर कुमार (30) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा. उसके पास क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली. इसके बाद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना मुसरीघरारी थानाध्यक्ष को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घायल युवक की स्थिति की जांच की. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
