Samastipur

समस्तीपुर:सिंघिया में करंट लगने से विशिष्ट शिक्षक की मौत,मातम 

समस्तीपुर : सिंघिया प्रखंड के विष्णुपुर डीहा गांव में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना घटी. यहां करंट लगने से एक विशिष्ट शिक्षक की असामयिक मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार विष्णुपुर डीहा गांव के रामचंद्र प्रसाद के पुत्र हीरा प्रसाद सोमवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आ गये. करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस कर अचेत हो गये. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मृत हीरा प्रसाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय परहट में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वह अपने पीछे तीन पुत्रियां, एक पुत्र, विधवा पत्नी और बूढ़े माता-पिता को छोड़ गये हैं. उनके चारों बच्चे अभी नाबालिग हैं. घर के कमाऊ सदस्य के अचानक चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई. शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, शिक्षक नेता राजेश कुमार राजू, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, सुनील कुमार कमती, सच्चिदानंद झा, शिव कुमार सहनी, राजेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, विष्णुदेव बैठा समेत दर्जनों शिक्षकों ने मृतक के आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. उन्हें ढांढस बंधाया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!