Samastipur

गोली लगने से महिला जख्मी, निजी क्लिनिक में छोड़ फरार हुए लोग,जबड़े में फंसी मिली गोली

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में सोमवार शाम गोली लगने से जख्मी एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में भर्ती कराया गया. महिला को इलाज के लिए लेकर पहुंचे लोग उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए. घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर क्लिनिक संचालक ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

पुलिस की छानबीन के दौरान जख्मी महिला की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवतपुर वार्ड संख्या-05 निवासी मो. इंसार की पत्नी रूखसाना खातून के रूप में हुई. पहचान होने के बाद महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार महिला के जबड़े में गोली फंसी हुई थी और उसका उपचार किया जा रहा है. महिला के देवर अशफाक ने बताया कि रूखसाना खातून सोमवार को भागवतपुर से वैशाली जिले के चिकनौटा स्थित एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनौटा हाईवे के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद कुछ लोग उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी क्लिनिक में लेकर पहुंचे,

 

 

 

लेकिन भर्ती कराने के बाद वहां से चले गए. पुलिस के अनुसार अब तक घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. न तो गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि महिला को किस परिस्थिति में गोली मारी गई. महिला को क्लिनिक में भर्ती कराने वाले व्यक्ति की पहचान मो. आसिफ के रूप में बताई जा रही है, जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!