Samastipur

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर अज्ञात महिला का शव मिला:सिर और चेहरे पर चोट

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर उजियारपुर रेलवे स्टेशन से लगभग ढाई किलोमीटर पहले, लखनीपुर महेशपट्टी गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। यह घटना रविवार, 7 जून को दोपहर करीब 12 बजे सामने आई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष बताई जा रही है। महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी और उसके हाथों में चूड़ियां तथा गर्दन में सोने की चकती भी थी। शव की स्थिति प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। महिला के सिर के बाएं हिस्से पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और उसका आधा चेहरा कुचला हुआ था।

 

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोग विभिन्न आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि महिला चलती ट्रेन से गिरी होगी, जबकि कई इसे धक्का देकर गिराने या किसी आपराधिक घटना का परिणाम मान रहे हैं। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

पुलिस मौके पर पहुंची

 

घटना की सूचना मिलने पर उजियारपुर रेलवे स्टेशन के हेड कॉन्स्टेबल, उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार और महिला सिपाही हरप्रीत कुमारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

 

शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया

 

सूचना पर दोनों विभागों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि, रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, तथा मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान, मौत के कारणों तथा घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि, महिला की मौत रेल दुर्घटना में हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!