Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:किशोरी के अपहरण मामले का एक आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने बेगूसराय से दबोचा

दलसिंहसराय,घटहो थाना क्षेत्र में दर्ज किशोरी अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है.पुलिस ने करीब डेढ़ माह पुराने अपहरण कांड के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को घटहो थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर खजुरी निवासी कंचन देवी ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया था.आवेदन में बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआही निवासी अभिषेक कुमार को आरोपी बनाया गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर घटहो थाना में कांड संख्या 45/26 दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले.अनुसंधान के क्रम में 6 जून को पुलिस ने बेगूसराय जिले के बखरी बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नामजद आरोपी बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र बलुआही निवासी मनोज महतो के पिता अभिषेक के रूप में हुई है.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है.वहीं किशोरी के संबंध में भी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!