Dalsinghsarai

प्रेम प्रसंग और रुपये के लेन-देन में युवक की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार,कुछ दिन पहले ही आया था भूटान से..

दलसिंहसराय,उजियारपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए युवक सुमन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.प्रेम प्रसंग और रुपये के लेन-देन में में हत्या कि बात दोनों ने स्वीकार किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डीएसपी ने बताया कि बीते 6 जून को छतावरी गांव निवासी मृतक की मां रंजन देवी ने उजियारपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र सुमन कुमार को गांव के ही राजू दास और अमन कुमार अपने साथ बुलाकर ले गए थे. बाद में उसकी हत्या कर शव को परवल के खेत में फेंक दिया गया.

सुमन कुछ दिन पहले ही भूटान से आया था.आवेदन में दो अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था.पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी का अमन कुमार से पूर्व से परिचय एवं संबंध था.

 

वहीं मृतक सुमन कुमार के पास आरोपी राजू दास का करीब 25 हजार रुपये बकाया भी था.पुलिस को संदेह होने पर दोनों नामजद आरोपियों को उजियारपुर थानाध्यक्ष द्वारा हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई.पूछताछ के दौरान राजू दास और अमन कुमार ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के छतावरी गांव निवासी भोला दास के पुत्र राजू दास (30) लखनीपुर महेशपट्टी निवासी विश्वनाथ महतो के पुत्र अमन कुमार ( 25) के रूप में हुई है.

 

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है.वहीं वादिनी द्वारा प्रस्तुत जब्ती सूची के अनुसार एक अन्य मोबाइल भी बरामद किया गया है.डीएसपी ने कहा कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और रुपये के लेन-देन का विवाद प्रमुख कारण के रूप में सामने आया है.पुलिस शेष बिंदुओं पर भी जांच कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जा सके

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!