Patna

मौसम अपडेट:पटना समेत 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट;1 जुलाई से हेवी रेन की चेतावनी

पटना.बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हैं। रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।मौसम विभाग की माने तो 30 जून यानी आज से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पटना, नालंदा, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 1 जुलाई से राज्य में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर, सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी में 2 लोगों की जान गई है। 24 से ज्यादा झुलसे हैं। मुंगेर में 15 साल की नाबालिग की बिजली गिरने से मौत हो गई। पटना के बख्तियारपुर में भी एक महिला की मौत हुई है।

 

 

 

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

 

बीते 24 घंटे में बांका, बेतिया, बगहा, कटिहार, खगड़िया, छपरा, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, आरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा और बक्सर में सुबह बारिश हुई। पटना में कई दिनों के बाद मौसम बदला रहा।

 

राजधानी में सुबह तेज धूप के बाद अचानक काले बादल छा गए। दिन में अंधेरा छा गया है। तेज हवा के चलते गर्मी से राहत मिली। वहीं पटना के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

 

30 जून- पटना, नालंदा, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है।

1 जुलाई- पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, अरवल, औरंगाबाद और आसपास के जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना है।

अगले 7 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 50km/h की रफ्तार से हवा चलेगी साथ ही तेज बारिश के भी आसार हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!