Patna

पुल के पास बरातियों से भरी पिकअप पलटी,किशोर की मौत,आधा दर्जन घायल

मोतिहारी।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर पुल के समीप साइफन के पास रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरातियों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में एक 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर के विभिन्न निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार बरुराज थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव से एक बरात पीपरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव जा रही थी.बरातियों से भरी पिकअप जैसे ही नारायणपुर पुल के समीप साइफन के पास पहुंची. सड़क पर बने ब्रेकर के निकट चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा.

 

 

इसके बाद पिकअप सड़क किनारे खाई में जा पलटी. हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्घटना में बरुराज थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव निवासी नागेंद्र महतो के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं वाहन में सवार अन्य बरातियों को चोटें आईं. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर और गांव में मातम पसर गया.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है.दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन की पहचान की जा रही है. हालांकि इस संबंध में अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए तथा घायलों का इलाज कराया जा रहा है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!