Samastipur

बरूणा पुल के पास हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर।सरायरंजन.बरूणा पुल चौक के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान मुसापुर निवासी स्वर्गीय रामकुमार साह के 27 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई। रौशन बाइक से पटोरी से घर लौट रहा था। बरूणा पुल चौक के पास बाइक अनियंत्रित हुई। सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। बेहोशी के कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी। आसपास के लोगों ने युवक को गड्ढे से बाहर निकाला। सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!