Samastipur

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात शव

समस्तीपुर।पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर विद्यापति धाम रेलवे स्टेशन के पश्चिम में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पंचायत के समीप हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों ने 10 और 11 नंबर ढाला के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल विद्यापतिनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसआई सलीम रज़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका है कि युवक की मौत किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

 

अपर थाना प्रभारी अराधना कुमारी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है और अन्य थानों को भी सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!