Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग, 4 की मौत:20 से ज्यादा झुलसे

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लग गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। जिसके बाद कई मृत मरीजों को उसमें से निकाला गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में 10 से ज्यादा मौत की आशंका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जबकि वेटिंग हॉल चौथे फ्लोर पर है, जिसकी वजह से बचाव कार्य दिक्कत आई। दमकल कर्मियों ने ICU और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला।DM और SSP मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हादसा गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे हुआ है।

 

चश्मदीदों के मुताबिक, इस हादसे में 9 से अधिक लोगों की मौत हुई है। उनका आरोप है कि पुलिस घटनास्थल से जल्दबाजी में शवों को लेकर चली गई। वहीं, अस्पताल की एक नर्स पर मृतकों को जीवित बताने का आरोप भी लगाया गया है।लोगों का कहना है कि अगर आग लगने के बाद समय पर पानी की व्यवस्था की गई होती, तो मृतकों की संख्या कम हो सकती थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!