समस्तीपुर में झालमुरी बेचने वाले ने पत्नी की कर दी हत्या,लोहे की पाइप से सिर पर मारा
समस्तीपुर में पति ने लोहे की पाइप से सिर पर मारकर पत्नी की हत्या कर दी गई है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान विक्की कुमारी की पत्नी सोनी कुमारी(25) के तौर पर हुई है। 15 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी.पोस्टमार्टम के बाद पिता शव लेकर ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी वार्ड-11 की है।
मृतका के पिता लालबाबू शाह ने बताया कि 3 साल पहले बेटी की शादी हुई थी। उस समय दो लाख रुपए नगद के अलावा जेवरात भी दिया था। शुरू में सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही दामाद बाइक की डिमांड करने लगे। इसको लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस वजह से ज्यादतर मायके में ही रहती थी। दामाद झालमुरी बेचने का काम करता था। 15 दिन पहले मेरे घर आया था।
छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं, इस संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। मायके पक्ष के लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
