Patna

प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई 3 बच्चों की मां:पति की मर्जी से की शादी;5 साल से अफेयर

नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के कटवारसलपुर गांव में एक महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसके बाद गांव में बवाल हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पंचायत और आपसी समझौते के जरिए मामला शांत कराया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खुदागंज थानाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, मुखिया, सरपंच और दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में शनिवार को प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। विवाह संपन्न होने के तुरंत बाद सामाजिक दबाव और आपसी सहमति के तहत नवविवाहित जोड़ा गांव छोड़कर बाहर चला गया है।

 

कटवा रसलपुर गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का गांव के ही एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग 14 साल और दूसरे की 11 साल है। महिला का पति टोटो टालक है। प्रेम के साथ पकड़ाने के बाद पति ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

 

 

पति ने प्रेमी और प्रेमिका की शादी करा दी है।

दोनों को महिला के पति और ग्रामीणों ने कुछ गलत करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। मामले को बढ़ता देख स्थानीय मुखिया रंजीत और सरपंच ने पहल की और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के साथ-साथ लड़के के पिता और महिला के पति को आमने-सामने बिठाकर सामाजिक स्तर पर बैठक की गई। बैठक में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करने और युवक-महिला की शादी कराने पर सहमति जताई।

 

खुदागंज स्थित भारत माता स्थान पर पूरे गांव, मुखिया, सरपंच और लड़के के पिता की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया। इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह रही कि यह शादी महिला के पहले पति की मौजूदगी और सहमति से संपन्न हुई।

 

शादी के बाद जब बच्चों से उनकी इच्छा पूछी गई, तो तीनों बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। बच्चों का कहना था कि वे अपने पिता के पास ही रहेंगे, जिसके बाद उन्हें पिता को सौंप दिया गया।समाज और पुलिस के हस्तक्षेप से इस संवेदनशील मामले का बिना किसी कानूनी विवाद के शांतिपूर्ण समाधान तो निकाल लिया गया, लेकिन यह अनोखी शादी और उसके बाद पैदा हुए हालात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!