Patna

यामाहा शोरूम के मैनेजर की हत्या का आरोपी हुआ अरेस्ट:कहा- गाली देने पर मर्डर किया

दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी स्थित यामाहा एजेंसी में मैनेजर मो फैज़ अहमद (30) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी गई। इस हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी एजेंसी के पूर्व कर्मचारी सोनू पासवान (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि सोनू पासवान पहले यामाहा एजेंसी में कार्यरत था। एजेंसी के मालिक ने मैनेजर मो फैज़ अहमद के कहने पर उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर उसके मन में पहले से रंजिश थी। इसके अलावा दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा था।

 

मृतक युवक की स्कूटी लेकर भागा आरोपी

 

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी हत्या से करीब एक घंटे पहले एजेंसी पहुंचा था। मौका मिलते ही उसने लोहे की रॉड से फैज़ अहमद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक युवक की स्कूटी लेकर फरार हो गया।

 

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। देर रात आरोपी के घर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मृतक की स्कूटी बरामद की गई। घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और एक कैंची घटनास्थल से बरामद की गई है।एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल जांच में उसके खिलाफ कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर छपकी मोहल्ले का निवासी है।

 

गाली देने की बात पर हत्या का दावा

 

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में आरोपी सोनू पासवान ने दावा किया कि मृतक मो फैज़ अहमद ने उसे गाली दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम कड़ी

 

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सबूतों के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!