Patna

राजू चौधरी हत्याकांड में परिजनों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव, कर दिया यह मांग 

बोचहा। सरफुद्दीनपुर पंचायत के चकहेलाल गांव निवासी हरेराम चौधरी उर्फ राजू चौधरी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में लगातार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी क्रम में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) रविवार को मृतक के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि एक गरीब और मेहनतकश परिवार के साथ इस प्रकार की घटना होना समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

 

 

 

पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से बातचीत की है तथा निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 22 तारीख को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

सांसद ने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की।

 

 

इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रमोद राय, मुखिया अजय कुमार, पूर्व मुखिया रामेश्वर सहनी, राकेश कुमार चौधरी, छोटन चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, गोपी चौधरी, रामदयाल साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!