फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स परेशान
#BREAKING:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम आज शाम अचानक डाउन हो गए, जिससे भारत समेत दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्या हुआ?
शाम करीब 7:30 बजे से यूजर्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लॉगिन करने, फीड रिफ्रेश करने और मैसेज भेजने में दिक्कत आने लगी। कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गए। इंस्टाग्राम पर स्टोरी और रील्स लोड नहीं हो रही थीं, जबकि फेसबुक पर पोस्ट दिखना बंद हो गया।
यूजर्स ने जताई नाराजगी
आउटेज के तुरंत बाद X (ट्विटर) पर #InstagramDown और #FacebookDown ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने मीम्स और शिकायतें शेयर कर नाराजगी जताई। कई लोगों ने लिखा कि जरूरी काम बीच में रुक गए। बिजनेस अकाउंट चलाने वाले यूजर्स को भी नुकसान झेलना पड़ा।
मेटा का बयान
मेटा के प्रवक्ता ने कहा, “हमें कुछ यूजर्स को हमारे प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचने में आ रही समस्या की जानकारी है। हमारी टीम इसे जल्द ठीक करने पर काम कर रही है। हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”
कब तक ठीक होगा?
कुछ घंटो में कुछ यूजर्स के लिए सर्विस धीरे-धीरे बहाल होना शुरू हो गई है। अब तक लाखो लोगो ने शिकायतें दर्ज किया.फिलहाल आउटेज की वजह साफ नहीं है।मेटा ने यूजर्स से धैर्य रखने की अपील की है। इससे पहले मार्च 2024 में भी फेसबुक-इंस्टाग्राम करीब 2 घंटे के लिए ठप हुआ था।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
