DalsinghsaraiSamastipur

योद्धा फिजिकल एकेडमी ने बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय।बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के लिए योद्धा फिजिकल एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार ने की। इस दौरान चयनित प्रतिभागियों को बेल्ट और टोपी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में एकेडमी के प्रशिक्षकों ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर अभ्यर्थियों ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ तैयारी करने की प्रेरणा दी। सम्मान समारोह में चयनित अभ्यर्थियों में मुस्कान कुमारी, डॉली गिरी श्रुति कुमारी, सुरुचि कुमारी, प्रियेदर्शनीराज, मौसम कुमारी, रानी कुमारी, मानसी कुमारी, मिक्की कुमारी, संगम कुमारी, विजय मांझी, आयुष कुमार, आदित्य कुमार, संजीव कुमार, कुंदन कुमार, छोटू कुमार, संदीप, उत्पल कुमार, प्रवीण कुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और एकेडमी के मार्गदर्शन को दिया।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सुजीत कुमार, सुबोध कुमार, अरविंद, अर्जुन राय, कैलाश महतो, भोला पांडे, संजय गुप्ता रामध्यान राय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि आगे भी युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!