Patna

सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार से 42 लीटर विदेशी शराब के साथ चार कर्मी गिरफ्तार

पटना.बिहार में शराबबंदी कानून के बीच गाड़ी संख्या 12558 सप्त क्रांति एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान पैंट्री कार से जुड़े चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कुल 42.165 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 11 जून 2026 को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पैंट्री कार के मैनेजर के केबिन की तलाशी ली गई। जांच में पैंट्री कार मैनेजर संतोष शाह (38 वर्ष), पिता स्वर्गीय विंध्याचल साह, निवासी शिवगंज वार्ड संख्या-8, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिमी चंपारण के पास से 750 एमएल की 31 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

वहीं पैंट्री मैन राज कुमार (30 वर्ष), पिता तामेश्वर सिंह, निवासी सरैया गोपाल, वार्ड संख्या-9, थाना पताही, जिला पूर्वी चंपारण के कब्जे से 750 एमएल की 24 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।

 

 

 

इसके अलावा सफाई कर्मी गोविंद कुमार (31 वर्ष), पिता रामवृक्ष साह, निवासी चकरावे मनिआरी, वार्ड संख्या-2, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर के पास से 180 एमएल की दो बोतल, जबकि सफाई कर्मी रिकी कुमार (20 वर्ष), पिता जीवस राम, निवासी रसलपुर मनिआरी, वार्ड संख्या-6, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर के पास से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 60 पीस विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 42.165 लीटर है, जब्त की गई।

 

 

 

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि लंबी दूरी की ट्रेनों की पैंट्री कारों का इस्तेमाल कहीं शराब तस्करी के सुरक्षित माध्यम के रूप में तो नहीं किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और बरामद शराब के स्रोत तथा संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!