Samastipur

समस्तीपुर:रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए उठाई महत्वपूर्ण मांगें

समस्तीपुर| समस्तीपुर रेल मंडल की संसदीय कार्य समिति की बैठक में सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के प्रतिनिधि के रूप में एमएलसी डा. तरुण कुमार ने शामिल होकर उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र सहित आसपास के हजारों रेल यात्रियों की समस्याओं एवं जनभावनाओं को मजबूती से रखा। बैठक में खगड़िया–सिंधियाघाट–स मस्तीपुर–पटना इंटरसिटी ट्रेन के परिचालन की मांग के साथ-साथ सिंधियाघाट, भगवानपुर देसुआ एवं अंगारघाट रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म ऊंचाईकरण, स्वच्छ पेयजल, यात्री शेड एवं फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जैसे आवश्यक जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा जयनगर से गया जी के बीच ट्रेन परिचालन, दलसिंहसराय स्टेशन पर ट्रेन संख्या 94803 नमो भारत के ठहराव, समस्तीपुर एवं सिंघीया घाट स्टेशन पर विशाल तिरंगा स्थापना, समस्तीपुर कारखाना गेट पर 24 घंटे टिकट काउंटर आदि की मांग रखी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!