Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में रात 9 बजे तार टूटने से बिजली गुल,आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर।दलसिंहसराय नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में रविवार रात करीब 9 बजे बिजली का तार आग लगने से गलकर टूट गया। इसके बाद दर्जनों घरो की बिजली गुल हो गई और दर्जनों घर अंधेरे में डूब गए। रात भर बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिजली गुल होने से रंजन देवी, ममता देवी, नीलम देवी, मधु कुमारी, राबड़ी देवी, सुनीता देवी, ज्योति देवी, बचिया देवी, मदन पासवान, बयजू पासवान, श्रीनारायण पासवान, रंजीत पासवान, दिलीप पासवान, नीरज पासवान, रमन पासवान सहित वार्ड के कई घरों में रात भर बिजली नहीं रही। भीषण गर्मी में लोगों को सोने में दिक्कत हुई।सुबह पानी की समस्या से लोग परेशान रहे.स्कूली छात्रों को कई परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार रात में बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार सुबह विस्कोमान चौक पर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण रोसड़ा-दलसिंहसराय-मंसूरचक मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मियों ने गले हुए तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया।स्थानीय उपभोक्ताओं ने विभाग से रात में भी हेल्पलाइन सक्रिय रखने और फॉल्ट पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी न हो।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!