Samastipur

समस्तीपुर:पेंड में फंदे से झूलता मिला युवक का शव,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका  

समस्तीपुर: जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव के वार्ड 13 निवासी भगेरन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सोमवार सुबह करीब साढे नौ बजे घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चकअब्दुल गनी मोहल्ला में कब्रगाह के पीछे पेड़ में फंदे से झूलता उसका शव बरामद हुआ. जिसके बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित थी. इस दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए. जिसके बाद पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

 

 

 

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार डढिया बेलार गांव के वार्ड 13 निवासी भगेरन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार ट्रक के खलासी का काम करते थे. मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे नीतिश घर से पैदल बाहर धूमने निकला था. जिसके बाद करीब साढे नौ बजे स्थानीय ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी मिली. उन्होंने हत्या की आशंका जताई है. इघर, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!