Patna

बिटिया ने रचा इतिहास: ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर बनीं डीएसपी, बधाई

मधुबनी।पुलिस की वर्दी में कड़ी ड्यूटी कर सुदूरवर्ती महेशवाड़ा पंचायत के बेला गांव निवासी कृष्णा कुमारी ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी पद के लिए चयनित हुई हैं। उन्हें 917वीं रैंक मिली है। बेला गांव निवासी किसान चंद्रदेव सिंह और कुशल गृहिणी विनीता देवी की प्रथम पुत्री हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी कृष्णा ने सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, दरभंगा से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की। इसके बाद आरके कॉलेज, मधुबनी से बीएससी जूलॉजी में स्नातक किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वर्ष 2022 में दरोगा पद पर चयनित होने के बाद वर्तमान में वे पटना जिले के बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित हैं। कृष्णा के छोटे भाई कन्हैया कुमार सिंह श्रीनगर में आर्मी में पदस्थापित हैं, जबकि सबसे छोटे भाई दीपक कुमार सिंह आरके कॉलेज, मधुबनी से पीजी कर रहे हैं। कृष्णा सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता, गुरुजनों एवं सभी कलिग साथियों को देती हैं। कृष्णा के सफलता पर सूर्यदेव सिंह, रंधीर खन्ना, महेश प्रसाद यादव, अरुण कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रकांत साहू, रामवृक्ष यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!