समर आर्ट कैंप का भव्य समापन,बच्चों की प्रतिभा और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
दलसिंहसराय,विजुअल आर्ट फाउंडेशन व कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय समर आर्ट कैंप का समापन समारोह हीरालाल साह धर्मशाला प्रांगण में सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ.समारोह में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों तथा देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.शुभारंभ अध्यक्ष उत्सव जायसवाल एवं सचिव सज्जन कुमार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया. मुख्य अतिथि विधायक आलोक मेहता, बेगूसराय कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम साहनी, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, हीरालाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड के सचिव चंदन प्रसाद, सुनीता शर्मा, हेमलता कुमारी, धर्मेंद्र प्रधान,सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभागियों एवं कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया.
समारोह का विशेष आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथक कलाकार डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह (लखनऊ घराना) की भावपूर्ण प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया.वहीं राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात कथक कलाकार एवं मधुबनी डायट के प्राध्यापक डॉ. राहुल कुमार (बनारस घराना) ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.युवा कलाश्रम, समस्तीपुर के निदेशक लक्ष्मण कुमार तथा उनके शिष्य बैजू कुमार एवं अर्पण कुमार ने भी कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की भरपूर वाहवाही अर्जित की.वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी तक इसकी समृद्ध विरासत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के महासचिव मो. सुलेमान ने सभी अतिथियों, कलाकारों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया.
मौके पर खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, बिनोद समीर,वार्ड पार्षद इशरत जहां, संस्था के डॉ. संजीव प्रकाश, संतोष कुमार, चंदन जायसवाल, हेमंत आनंद, मनीष बरनवाल, जिगर गुप्ता, सपन जी, आलमगीर अंसारी, उज्ज्वल जायसवाल, मोती कुमार, ललिमा देवी, अंजलि नायक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, कला प्रेमी एवं स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
