Samastipur

समस्तीपुर:हलई बाजार में शादी समारोह के दौरान मारपीट, युवक की मौत

समस्तीपुर।मोरवा हलई थाना क्षेत्र के हलई बाजार में शादी के समारोह के दौरान मारपीट घटना में घायल युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान वार्ड 9 निवासी गोपाल पंडित के 22 वर्षीय बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता देव पूजन के दौरान गाना बजाने को लेकर युवकों में विवाद हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस घटना के बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी।अत्यधिक पिटायी के कारण विजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।उसे घर लाया गया इसके बाद मामला और बिगड़ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया ।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाए की घटना के बाद दोनों पक्षों में आक्रोश व्याप्त है ।घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!