दलसिंहसराय में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान संपन्न, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद सहित कई दिग्गज हुए शामिल
दलसिंहसराय।भारतीय जनता पार्टी, बिहार द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026” के तहत जिला समस्तीपुर दक्षिणी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शहर के काली चौक स्थित एक विवाह भवन में आयोजित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने की.शिविर का उद्घाटन दरभंगा के सांसद गोपाल ठाकुर ने किया.
आये अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया.उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने सैद्धांतिक अधिष्ठान,एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है.प्रशिक्षण शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए.
कार्यपद्धति पर मुख्य वक्ता धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने चर्चा किया,मीडिया विमर्श पर राकेश कुमार सिंह ने संबोधित किया इसी तरह स्थानीय कार्यक्रम,बूथ प्रबंधन, मन की बात,आईटी,देश के समक्ष चुनौतियां सहित कई मुद्दों पर जिला प्रभारी संजय सहाय, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, केंद्रीय प्रशिक्षण टोली के सदस्य राजकुमार शर्मा,प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार,स्वर्ण आयोग सदस्य, जय कृष्ण झा,वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद,कार्यान्वयन समिति बिहार के सदस्य जगरनाथ ठाकुर,आईटी सेल संयोजक विकास मेहता,केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने भी अपनी अपनी बाते रखी और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिया.प्रशिक्षण महाअभियान में जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह,मनोज कुमार सिंह,जिला प्रभारी संजीव शाह,राजकुमार पंडित,शंभू शाह,अनिल सिंह,सतवंत चौधरी,अमरेश साहू,गौरी शंकर समेत जिले के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
