Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में नृत्यांगना की खुद”कुशी में मिला सुसाइड नोट,प्रेमी पर शादी करने से इंकार करने का लगाया आरोप

दलसिंहसराय,शहर के सरदारगंज मोहल्ले में रविवार को एक युवती का शव किराए के कमरे में पंखा से दुपट्टे के सहारे लटका मिला.घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.मृत युवती की पहचान ओड़िसा के मयूरभंज निवासी सुरेश प्रसाद की पुत्री काजल कुमारी उर्फ़ छाया के रूप में हुई.जिसकी उम्र लगभग 25 बर्ष बताया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही मकान मालिक वीणा देवी ने बताया कि पिछले एक साल से लड़की यहाँ रह रही थी.आज जब देर तक युवती का दरबाजा नहीं खुला तो जाकर वह खिड़की से देखी तो लड़की फंदे से लटकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरु कर दिया.मृतका छाया ऑर्केस्ट्रा नृत्यांगना का काम करती थी और सरदारगंज स्थित एक किराए के कमरे में रहती थी.

 

 

मौके पर पहुंची दलसिंहसराय थाना पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए.प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.वही मौके पर पहुंच एफएसल की टीम ने जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाने में जुटी थी.मृतका के कमरे से दो बोतल अंग्रेजी शराब,शिखर सहित कई आपत्तिजनक समान भी मिला.घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है.

 

 

 

इस पुरे मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसमें अपने प्रेमी को आरोपित की है.सुसाइड नोट में शादी का वादा करके बार बार प्रेमी टाल रहा था.जिससे परेशान होकर वह खतरनाक कदम उठाया.शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.परिजनों को सूचना दे दी गई है.पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.स्थानीय लोग युवती की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!