भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
मुजफ्फरपुर।सिंहवाडा-आरा निवासी भरत भूषण तिवारी पुलिस एनकाउंटर के विरोध में देर शाम नगर पंचायत सिंहवाड़ा में अमन झा के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च में शामिल युवाओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई तथा भारत भूषण तिवारी के परिजनों को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग की.कैंडल मार्च की शुरुआत दमन जी के पोखर से हुई. इसके बाद जुलूस सिंहवाड़ा बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. जहां दो मिनट का मौन धारण कर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मार्च में शामिल हुए.
मौके पर चंदन महाराज ने कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए.यदि एनकाउंटर में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.शुभम महाराज ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय सुनिश्चित करे.मौके पर गौतम झा, राजीव ठाकुर, कौशल किशोर यादव, कृष्णा सहनी, चंदन शर्मा, अखिलेश महतो, सोनू यादव, सत्यम सिंह, कृष्णा राय, रजनीश, चंदन मंडल सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे.